Sharjah warriors: Cricket News & Match Updates
Dubai Capitals के बल्लेबाज़ ने खुद के पैर पर मारा हथौड़ा, हीरोगिरी दिखाने के चक्कर में हुआ OUT; देखें VIDEO
क्रिकेट के गेम में आपने कई बल्लेबाज़ों को रचनात्मक शॉट खेलकर चौके-छक्के मारते हुए देखा होगा, लेकिन ऐसी ही कोशिश में काफी सारे खिलाड़ी गलती कर देते हैं और अपना विकेट खो बैठते हैं। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर दुबई कैपिटल्स के खिलाड़ी ल्यूस डु प्लॉय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो हीरोगिरी दिखाने के चक्कर में खुद के पैर पर ही हथौड़ा मार देते हैं और बोल्ड हो जाते हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना ILT20 के 27वें मुकाबले में घटी जो कि शारजाह वॉरियर्स और दुबई कैपिटल्स के बीच दुबई के मैदान पर ही खेला जा रहा था। यहां ल्यूस डु प्लॉय दुबई कैपिटल्स के लिए नंबर-5 पर बैटिंग करने आए थे और इसी बीच उन्होंने तस्कीन अहमद को स्कूप शॉट खेलते हुए गलती की। इसके बाद होना क्या था, तस्कीन का वो बॉल ल्यूस डु प्लॉय के बैट के ऐज से टकराया और फिर सीधा स्टंप्स पर लगा। Read More...