Yashasvi Jaiswal Catch Video: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) एक शानदार फील्डर हैं और उन्होंने क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) में भी खुद को साबित किया। इस मुकाबले के दूसरे दिन यशस्वी ने डाइव करके काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) का एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच पकड़ा। यशस्वी के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये नज़ारा न्यूजीलैंड की पारी के 107वें ओवर में देखने को मिला। आकाश दीप की शॉर्ट गेंद पर जेमीसन ने पुल शॉट खेला था। उन्होंने गेंद को फ्लैट मारा था जिसे देखकर यशस्वी की आंखें चमक गई। वो डीप मिड विकेट पर तैनात थे और उन्होंने गेंद को देखकर तेजी से दौड़ लगाई। इसके बाद यशस्वी ने बाज़ की तरफ बॉल पर झपट्टा मारा और आखिरी में डाइव करके शानदार कैच पकड़ा।
यशस्वी का कैच देखने लायक था। उन्होंने बॉल लपकने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। उनका कैच देखकर एक तरफ भारतीय टीम ने जोश और खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं दूसरी तरफ काइल जेमीसन पूरी तरह दंग रह गए। उनके कैच का वीडियो Sony Sports ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया है। इसे आप नीचे देख सकते हो।