Yashasvi Jaiswal Unwanted Record: भारतीय सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) शनिवार, 28 नवंबर को क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) के दूसरे दिन जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्हें न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी (Matt Henry) ने बोल्ड करके आउट किया। ऐसे आउट होने के बाद अब यशस्वी जायसवाल के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
यशस्वी का Unwanted Record: 24 वर्षीय यशस्वी Team India के ऐसे पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं, जो कि सभी SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में अपनी टेस्ट पारी के दौरान जीरो पर हुए। उनसे पहले भारत के दूसरे पांच खिलाड़ी (अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जहीर खान, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह) भी सभी SENA देशों में जीरो पर हुए, लेकिन इनमें से कोई एक मुख्य बल्लेबाज़ नहीं था।
इसके अलावा यशस्वी जायसवाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी एक भारतीय बल्लेबाज़ के तौर पर भी सर्वाधिक बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वो WTC और अपने टेस्ट करियर में अब तक 8 बार डक पर आउट हुए। उनके बाद अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। वो WTC में एक भारतीय बल्लेबाज़ के तौर पर 7 बार बिना खाता खोले आउट हुए।