भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह टेस्ट क्रिकेट में अपने बचपन के प्रेरणास्रोत डेल स्टेन जैसा असर दिखा पाएंगे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की है। डेब्यूटेंट बरार ने हेगली ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 2 विकेट अपने नाम किए।
शनिवार को दूसरे टेस्ट में अपने पहले विकेट और देश का प्रतिनिधित्व करने के मौके पर गुरनूर बरार ने बात की। वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट कैप हासिल करने वाले बरार ने तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले होस्ट ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए इस मौके को अपने करियर का एक खास पड़ाव बताया।
उन्होंने कहा, "खासकर टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व करना, यह एक बहुत अच्छा एहसास है और मैं टीम इंडिया का हिस्सा बनकर खुशकिस्मत हूं।" डेब्यू कर रहे बरार के लिए भारत की टेस्ट टीम में जगह बनाना एक खास उपलब्धि है। इससे उन्हें देश के उन बेहतरीन तेज गेंदबाजों की परंपरा का हिस्सा बनने का मौका मिला है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान दिया है।