न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 13 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। नाथन लायन को टीम में जगह नहीं दी गई है। वहीं, कोरी रोचिकियोली और जैक क्लेटन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
145 टेस्ट मैचों में 577 विकेट ले चुके लायन को बाहर करना ऑस्ट्रेलियाई पैनल द्वारा लिए गए सबसे बड़े सिलेक्शन फैसलों में से एक है। सिलेक्शन चेयरमैन जॉर्ज बेली ने कहा कि लायन ने हाल के मैचों में गेंद से वो असर नहीं डाला है, जो उन्हें डालना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इस खिलाड़ी के अनुभव और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में योगदान को भी सराहा।
बेली ने कहा, "हाल के मैचों में नाथन ने गेंद से वैसा असर नहीं डाला जैसा हम चाहते थे। हम यह भी जानते हैं कि उनका रिकॉर्ड बहुत अच्छा है और उनका अनुभव, ज्ञान और स्किल हमारे आगे के प्रोग्राम के लिए अभी भी कीमती हो सकता है।"