भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच हेगली ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। पहली पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 356 रन बनाकर ऑलआउट हुई। आकाश दीप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।
टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 246/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने अपने स्कोर में एक रन ही जोड़ा था कि ग्लेन फिलिप्स को 36 रनों के स्कोर पर अंशुल कंबोज ने पवेलियन भेजा। फिलिप्स ने अपनी इस पारी में 5 चौके लगाए। इसके बाद टॉम ब्लंडेल ने नाथन स्मिथ के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 83 गेंदों में 44 रन जोड़े। स्मिथ 26 रन बनाकर आकाश दीप की गेंद का शिकार बने।
ब्लंडेल अपने शतक से 11 रनों से चूक गए और 211 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 10 चौके लगाए। काइल जेमिसन ने 19 रनों का योगदान दिया। वहीं, मैट हेनरी भी 19 रन बनाने के बाद आकाश दीप की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमाकर पवेलियन लौटे।