AUS vs ENG 3rd T20I: इंग्लैंड के कप्तान और स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में एक खतरनाक बाउंसर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। शुक्रवार (27 नवंबर) को ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक (Billy Stanlake) की गेंद उनके हेलमेट की तरफ आई। ब्रूक ने आखिरी पल में फुर्ती दिखाते हुए खुद को बचाव किया।
यह घटना इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। ब्रूक गेंदबाज से थोड़ा हटकर खेलने की कोशिश कर रहे थे, तभी स्टेनलेक ने तेज बाउंसर डाल दी। गेंद सीधे उनके हेलमेट की तरफ आई। ब्रूक ने तुरंत पीछे की ओर झुककर खुद को बचाया। गेंद उनके हेलमेट की ग्रिल के बेहद करीब से निकल गई और वह अपना संतुलन खोकर जमीन पर गिर पड़े।
वहीं, विकेटकीपर को भी इस गेंद को रोकने के लिए डाइव लगानी पड़ी, लेकिन ब्रूक ने मौके को भांप लिया। वह तेजी से उठे और एक रन चुरा लिया।