Yashasvi jaiswal record
23 साल के Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, गुवाहाटी टेस्ट में अर्धशतक ठोककर की Kane Williamson के खास रिकॉर्ड की बराबरी
Yashasvi Jaiswal Record: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने गुवाहाटी टेस्ट (IND vs SA 2nd Test) के तीसरे दिन सोमवार, 24 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 97 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्का ठोककर 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और इसी के साथ कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम किए।
केन विलियमसन के खास रिकॉर्ड की बराबरी: यशस्वी जायसवाल 23 साल की उम्र तक सर्वाधिक टेस्ट अर्धशतक बनाने के मामले में केन विलियमसन की बराबरी करते हुए पांचवें पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने 52 टेस्ट इनिंग में 20 अर्धशतक ठोककर ये कारनामा किया और केन विलियमसन की बराबरी की। केन ने 23 साल की उम्र तक 62 टेस्ट इनिंग में 20 अर्धशतक ठोके थे। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (80 इनिंग में 29 अर्धशतक), रामनरेश सारवान (81 इनिंग में 25 अर्धशतक), एलिस्टर कुक (66 इनिंग में 23 अर्धशतक), और जावेद मियांदाद (58 इनिंग में 22 अर्धशतक) शामिल हैं।
Related Cricket News on Yashasvi jaiswal record
-
Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, दिल्ली टेस्ट में सेंचुरी ठोककर की Graeme Smith के महारिकॉर्ड की बराबरी
यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में सेंचुरी ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ यशस्वी ने ग्रीम स्मिथ के बड़े टेस्ट रिकॉर्ड की बराबरी की है। ...
-
Yashasvi Jaiswal ने मैनचेस्टर टेस्ट में अर्धशतक ठोककर रचा इतिहास, कुछ ही घंटों में तोड़ा KL Rahul का…
ENG vs IND 4th Test: यशस्वी जायसवाल ने मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन अर्धशतकीय पारी खेली जिसके साथ ही उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। ...
-
Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, तोड़ा Don Bradman का महारिकॉर्ड और ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले…
Yashasvi Jaiswal Record: यशस्वी जायसवाल ने हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन शानदार शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। 23 वर्षीय यशस्वी ने डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। ...
Cricket Special Today
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18