इंडिया-ए को एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में रविवार को पाकिस्तान-ए के खिलाफ 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान से मिले 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 265 रन बनाकर ऑलआउट हुई। आइए आपको बताते हैं कि तिलक वर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम पाकिस्तान से हारने के बावजूद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
दरअसल, इंडिया-ए ने अब तक टूर्नामेंट में कुल 2 मैच खेले हैं। नेपाल के खिलाफ भारतीय टीम ने 306 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा। इंडिया-ए को अपना ग्रुप स्टेज का आखिरी और तीसरा मैच 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलना है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी।
इंडिया-ए के लिए अच्छी चीज यह है कि टीम का नेट रन रेट काफी अच्छा है और ग्रुप बी में टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है। यानी यूएई के खिलाफ मिली जीत से भारतीय टीम आसानी से अंतिम चार में जगह पक्की कर लेगी। पाकिस्तान लगातार दो मैच जीतकर इस ग्रुप से पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है।