WTC Points Table 2025-27: भारत और न्यूजीलैंड के वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। हालांकि, पहला टेस्ट ड्रॉ होने से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में अपना दूसरा स्थान गंवा बैठी है। न्यूजीलैंड को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है और वह अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस ड्रॉ से ऑस्ट्रेलिया को जरूर फायदा पहुंचा है और वह एक स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर आ गई है।
न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत अब 66.67 हो गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 69.23 है। साउथ अफ्रीका टेबल में पहले स्थान पर बरकरार है और टीम का जीत प्रतिशत 75 है। भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है। हालांकि, पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद टीम का जीत प्रतिशत अब 50 रह गया है। बांग्लादेश 40.74 के जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर काबिज है।
India’s WTC PCT drops from 51.52 to 50.00 after the draw against New Zealand. https://t.co/8zRo6jca6f
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) November 23, 2026