Akash Deep Record: भारतीय तेज गेंदबाज़ आकाश दीप (Akash Deep) ने क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) में शानदार गेंदबाज़ी की और न्यूजीलैंड की पहली पारी में विकेटों का पंजा खोला। गौरतलब है ये कारनामा करके आकाश दीप ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसा दिग्गज गेंदबाज़ भी नहीं बना सका। आकाश दीप एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
आकाश दीप ने रचा इतिहास: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 29 वर्षीय आकाश ने क्राइस्टचर्च के मैदान पर न्यूजीलैंड की पहली पारी में 31.3 ओवर किए और 99 रन देकर 5 विकेट निकाले। उन्होंने कीवी कैप्टन टॉम लैथम, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन और मैट हेनरी का विकेट लिया। इसी के साथ अब आकाश दीप न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट में पांच विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय तेज गेंदबाज़ बन गए हैं।
ये एक ऐसा कारनामा है जो कि Team India के दिग्गज गेंदबाज़ जैसे जसप्रीत बुमराह भी अपने टेस्ट करियर में अब तक नहीं कर पाए हैं। आकाश दीप से पहले सिर्फ जहीर खान, इशांत शर्मा, मदन लाल और जवागल श्रीनाथ ने एक भारतीय तेज गेंदबाज़ के तौर पर न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट में पांच विकेट हॉल हासिल किया।