Rishabh Pant Record: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने शनिवार, 28 नवंबर को क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) के दूसरे दिन 39 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। इस छोटी पारी के दौरान पंत ने एक चौका और एक छक्का लगाया। वो बड़े रन नहीं बना पाए, हालांकि अपनी छोटी पारी के दम पर उन्होंने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का एक बड़ा रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया है।
WTC के सिक्सर किंग बने ऋषभ पंत: Team India के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने क्राइस्टचर्च टेस्ट में महज़ 1 छक्का लगाकर WTC के नए 'सिक्सर किंग' का ताज़ पहन लिया है। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 89 छक्के लगाए हैं।
गौरतलब है कि ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया है। बेन ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 64 WTC मुकाबले खेले और 117 पारियों में 88 छक्के लगाए। ऋषभ पंत ने 44 मैचों की 76 पारियों में उनसे ज्यादा छक्के लगा दिए हैं।