बांग्लादेश के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2027 में खेले जाने वाले टेस्ट के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। यह मुकाबला 14 फरवरी को खेला जाना है और 39 वर्षीय रहीम के लंबे टेस्ट करियर का आखिरी मैच हो सकता है।
Mushfiqur Rahim set to retire after a 20+ year international career in February 2027 https://t.co/IP8zzBlGPE
CRICKETNMORE (cricketnmore) November 28, 2026
बताया जा रहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने ढाका स्थित बोर्ड मुख्यालय में इस फैसले की जानकारी दी। उनके मुताबिक, रहीम ने कुछ दिन पहले फोन पर अपने फैसले के बारे में बताया था। रहीम वनडे और टी20 इंटरनेशनल से पहले ही विदा ले चुके हैं।
रहीम ने सितंबर 2022 में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था। इसके बाद मार्च 2025 में उन्होंने वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। अब टेस्ट से विदाई के साथ उनका अंतरराष्ट्रीय करियर भी खत्म हो जाएगा। रहीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में होने वाला टेस्ट खास होने वाला है। उन्होंने 2005 में इसी टीम के खिलाफ लॉर्ड्स में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।