Urvil Patel And MS Dhoni Video: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन के लिए जमकर प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है। इस टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से होने वाला है जिसमें पांच बार की चैंपियन टीम CSK अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ 30 मार्च को गुवाहाटी में खेलेगी। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले CSK कैंप से एक तूफानी वीडियो सामने आया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये वीडियो 1 मिनट 13 सेकंड का है जिसमें 27 साल के उर्विल पटेल नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए खड़े-खड़े लंबे-लंबे छक्के मार रहे हैं। खास बात ये है कि जब उर्विल नेट्स में अपना टैलेंट और मसल पावर दिखा रहे होते हैं तो CSK टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी नेट्स के पीछे खड़े होकर उन्हें देख रहे होते हैं। आप नीचे ये पूरा वीडियो देख सकते हो।
गौरतलब है कि इस विकेटकीपर बैटर को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए 30 लाख रुपये में रिटेन किया है। उन्हें पिछले सीजन अपना IPL डेब्यू करने का मौका मिला था जहां उन्होंने तीन मैचों में 22.67 की औसत और 212.50 की स्ट्राइक रेट से 68 रन ठोके थे। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आगामी सीजन में उर्विल को CSK की XI में मौके मिलते हैं या नहीं।