आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 27वां मुकाबला रविवार, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं पाकिस्तानी टीम के उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जो कि इस महामुकाबले में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
1. उस्मान तारिक (Usman Tariq): इस लिस्ट में हमने सबसे पहले पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाज़ उस्मान तारिक का नाम रखा है जो कि बीते समय में अपने विवादित बॉलिंग एक्शन के कारण काफी सुर्खियों में रहे हैं। जान लें कि ये 28 साल का खिलाड़ी अब तक पाकिस्तान के लिए सिर्फ 4 टी20 इंटरनेशनल में 11 विकेट ले चुका है। इसके अलावा उनके नाम 42 टी20 मैचों में 70 विकेट दर्ज हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ी पहली बार उस्मान तारिक की गेंदबाज़ी का सामना करेंगे, ऐसे में वो खतरा साबित हो सकते हैं।
2. साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान हैं। शायद आपको ये जानकार हैरानी होगी कि साहिबजादा फरहान भारत के सामने T20I में 51.66 का औसत रखते हैं और तीन मैचों में 155 रन बना चुके हैं। इससे भी चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2206 में अब तक पाकिस्तान के लिए दो मैचों में 60 की औसत और 166.66 की स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए हैं। उनके नाम 41 T20I में 1042 रन दर्ज हैं। यही वज़ह है वो हमारी लिस्ट का हिस्सा हैं।