IND vs NZ 1st Test: टीम इंडिया जीत से 8 विकेट दूर, न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में अभी भी 233 रन पीछे (Team India )
India vs New Zealand 1st Test Day 4 Highlights: डेवोन कॉनवे (Devon Conway) के अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन के अंत पर दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। कीवी टीम अभी भी भारत से 233 रन पीछे है।
दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड टीम की शूरूआत खराब रही और कप्तान टॉम लैथम (0) लगातार दूसरी बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद कॉनवे और हेनरी निकल्स (31 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की।
दिन का खेल खत्म होने पर क़ॉनवे गेंदों में रन और रचिन रविंद्र गेंदों में रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।