indian cricket team creates history in first test vs New Zealand (India vs New Zealand 1st Test)
भारतीय क्रिकेट टीम ने वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की। न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा एक पारी में बनाया गया यह सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है।
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाकर वेस्टइंडीज के 31 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है। वेस्टइंडीज ने 1995 में वेलिंगटन में ही 5 विकेट पर 660 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी।
न्यूजीलैंड में बना यह सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2019 में हैमिल्टन में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पारी 6 विकेट पर 715 रन बनाकर घोषित की थी।