Rishabh Pant ने शतक ठोककर की रिकॉर्ड्स की बारिश,ऐसा करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने (Rishabh Pant creates history in first test vs New Zealand)
India vs New Zealand 1st Test Records: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant Records) ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। पंत ने अपने करियर का नौंवा शतक जड़ते हुए 153 गेंदों में 128 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के जड़े।
दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
पंत कुल छठे भारतीय और पहले विकेटकीपर बने हैं, जिन्होंने सभी SENA देशों में टेस्ट शतक जड़ने का कारनामा किया है। उनसे पहले इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, विराट कोहली और केएल राहुल ही ऐसा कर पाए थे।