आईपीएल 2027 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के तीन धाकड़ खिलाड़ी पैट कमिंस (Pat Cummins), जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) और कैमरन ग्रीन (Cameron Green) आईपीएल के आगामी सीजन में खेलने के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।
क्रिकबज की शनिवार (21 नवंबर) की रिपोर्ट के अनुसार, कमिंस के सनराइजर्स हैदराबाद के एक साथी खिलाड़ी ने उनकी उपलब्धता की पुष्टि करते हुए बताया है कि वह कम से कम आईपीएल 2027 के कुछ हिस्से में टीम के लिए खेलेंगे। वहीं, जोश हेजलवुड ने भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को अपनी उपलब्धता की जानकारी दे दी है। इसके अलावा कैमरन ग्रीन के भी अगले सीजन में खेलने की उम्मीद जताई गई है।
According to reports, an SRH member has confirmed Pat Cummins’ availability for IPL 2027, while Josh Hazlewood has also conveyed his availability IPL2027 Cricket https://t.co/6MnUl1Tp22
CRICKETNMORE (cricketnmore) November 21, 2026
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ही स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड आईपीएल 2027 से हटने का फैसला कर चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों ने इसके पीछे ज्यादा कार्यभार और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता देने की वजह बताई है। ऐसे में कमिंस, हेजलवुड और ग्रीन के खेलने की खबर इन तीनों फ्रेंचाइजी के लिए काफी अहम है।