IND vs NZ 1st Test:टीम इंडिया के विशाल स्कोर के आगे न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में भी खराब शुरूआत, अभी 319 रन पीछे (Team India )
India vs New Zealand 1st Test Day 4: न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में चायकाल तक 1 विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी भी भारत से 319 रन पीछे है।
दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड टीम की शूरूआत खराब रही और कप्तान टॉम लैथम (0) लगातार दूसरी बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। जिन्हें जसप्रीत बुमराह ने अपना शिकार बनाया। दूसरे सत्र के अंत पर हेनरी निकल्स (21 रन) और डेवोन कॉनवे (12 रन) नाबाद रहे।
इससे पहले चौथे दिन के दूसरे सेशन में अपनी पारी 9 विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पहली पारी में 352 रन की बड़ी और अहम बढ़त मिली है। बता दें कि यह न्यूजीलैंड की धरती पर किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।