Dhruv Jurel Stunner Catch Video: वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के चौथे दिन रविवार, 22 नवंबर को न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज़ हेनरी निकोल्स (Henry Nicholls), जिन्होंने पहली पारी में नाबाद 175 रन बनाए थे, वो दूसरी पारी में 59 गेंदों पर 31 रन जोड़कर आउट हुए। हेनरी निकोल्स का विकेट प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने लिया। उनकी गेंद पर ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने एक हाथ से बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ध्रुव जुरेल का ये कैच न्यूजीलैंड की पारी के 23वें ओवर में देखने को मिला। प्रसिद्ध कृष्णा राउंड द विकेट से गेंदबाज़ी कर रहे थे और उन्होंने पहली गेंद पर हेनरी निकोल्स को शॉर्ट बॉल से टेस्ट किया। यहां निकोल्स चकमा खा गए। वो बॉल को अपने बैट से ठीक से कनेक्ट नहीं खेल पाए। यहां गेंद उनके बैट के अंदरूनी हिस्से से टकराई और फिर थाई पैड से टकराकर शॉट लेग की तरफ चली गई।
इस कठिन पॉजिशन पर ही ध्रुव जुरेल तैनात थे। उनकी आंखें गेंद को हवा में देखकर बड़ी हो गई थी। इसी मौके पर ध्रुव ने कैच पकड़ने के लिए चीते की तरह सामने की तरफ डाइव की। उन्होंने बॉल पर बाज़ की तरह झपट्टा मारा था और आखिर में उसे एक हाथ से पकड़ लिया। Sony Sports ने खुद ध्रुव के हैरतअंगेज कैच का वीडियो साझा किया है। इसे आप नीचे देख सकते हो।