टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्पिन उस्मान तारिक अपने बॉलिंग एक्शन की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। भारत के खिलाफ मैच से पहले भी उनके बारे में काफी चर्चा हुई और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी उस्मान के बॉलिंग एक्शन की नकल करते हुए दिखाई दिए। अब भारत के खिलाफ मैच के बाद भी उस्मान अपने एक्शन के चलते छाए हुए हैं और अब स्कॉटलैंड के एक खिलाड़ी ने उनके एक्शन का मज़ाक उड़ाते हुए लाइमलाइट लूटी।
तारिक के स्टॉप-एंड-पॉज़ बॉलिंग एक्शन ने सभी टीमों और फ़ैन्स का ध्यान खींचा है। इसी कड़ी में ईडन गार्डन्स में एक नेट सेशन के दौरान, स्कॉटलैंड के एक खिलाड़ी को तारिक के बॉलिंग एक्शन की नकल करते देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर भी फैंस को मज़े लेने का मौका मिल गया। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Scotland bowler mocking chuker Usman Tariq pic.twitter.com/E0EoVNbcgL
— Cricket Central (@CricketCentrl) February 16, 2026
अगर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटका अभिषेक शर्मा (0) के रूप में पहले ही ओवर में ही लग गया। यहां से पारी संभालते हुए ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी की। ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन ठोके, जिसमें 10 चौके और 3 छ्क्के शामिल रहे, वहीं तिलक वर्मा ने 24 गेंदों में 25 रन बनाए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभालते हुए 29 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। इसके अलावा अंत के ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 27 रन की पारी खेली, जिसके चलते टीम ने 175 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।