भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम हार के बाद पाकिस्तान में एक बार फिर से हाहाकार मच गया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ने बाबर आज़म और शादाब खान जैसे खिलाड़ियों को आड़े हाथों लेते हुए उनकी जमकर आलोचना की। पाकिस्तान के पुराने खिलाड़ियों में, शाहिद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ खास तौर पर इस हार से काफी गुस्से में दिखे।
अफरीदी ने तो यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान के सिलेक्टर्स को शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान को टी-20I टीम से हटा देना चाहिए। मोहम्मद यूसुफ ने भी अफरीदी के सुर में सुर मिलाते हुए यही बात कही। यूसुफ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "शाहीन, बाबर और शादाब का समय खत्म हो गया है। पाकिस्तान की टी-20 टीम को नए परफॉर्मर्स की जरूरत है। कमजोर टीमों के खिलाफ खाली जीत की नहीं।"
जब इन दोनों पूर्व क्रिकेटर्स के शब्द शादाब तक पहुंचे तो शादाब ने भी पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शादाब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिना नाम लिए पूर्व क्रिकेटर्स पर निशाना साधते हुए उन्हें याद दिलाया कि वो भी वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों के तौर पर भारत को कभी नहीं हरा पाए। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की एकमात्र जीत 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप में आई थी और शादाब खान पाकिस्तान की उस जीत का हिस्सा थे।
“We defeated India in the 2021 World Cup, something many of them couldn’t achieve.”
— Usman (@jamilmusman_) February 18, 2026
Shadab Khan on criticism by former players. pic.twitter.com/GqQavRx3k4