Hardik Pandya Viral Video: भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बीते रविवार, 15 फरवरी को पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के मुकाबले में गज़ब की गेंदबाज़ी की और 3 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसी बीच उन्होंने बेहद ही स्वैग से पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) का विकेट भी निकाला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना पाकिस्तानी की इनिंग के पहले ही ओवर में देखने को मिली। टीम इंडिया के लिए गेंदबाज़ी की शुरुआत हार्दिक पांड्या ही करने आए थे जिनकी चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान पुल शॉट खेलने की कोशिश में गलती कर बैठे और मिड ऑन पर रिंकू सिंह को कैच देकर आउट हुए।
खास बात ये है कि यहां हार्दिक पांड्या पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहमान का शॉट देखकर ही ये समझ गए थे कि वो आउट ही होने वाले हैं, ऐसे में उन्होंने बॉल को फील्डर के हाथों में जाते देखना भी जरूरी नहीं समझा। यहां वो धीमे-धीमे कदमों से बल्लेबाज़ को घूरते हुए चलते रहे और ऐसे उन्होंने दुनिया को नो लुक विकेट क्या होता है, ये दिखाया। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।