Ind vs pak: Cricket News & Match Updates
शोएब अख्तर ने 24 घंटे में लिया यू-टर्न, बोले- 'मैंने मोहसिन नकवी को 'नाकाबिल' नहीं कहा'
पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर लाइव टीवी पर मोहसिन नकवी को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण काफी सुर्खियों में थे लेकिन अब उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की आलोचना वाले बयान से तुरंत यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने जो बयान दिया था वो मोहसिन नकवी के लिए नहीं था बल्कि नकवी को अख्तर ने "अच्छा आदमी" कहा है।
15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की 61 रन से करारी हार के बाद अख्तर काफी गुस्से में थे और उन्होंने भारतीय टीवी चैनल पर इशारों-इशारों में एक मोहसिन नकवी को टारगेट करते हुए एक बयान दिया था लेकिन अब उन्होंने साफ किया है कि उनके कमेंट्स नकवी के लिए पर्सनली नहीं थे। अख्तर ने कहा कि भारतीय टीवी चैनलों ने उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया और जोर देकर कहा कि उनका कभी भी पीसीबी चेयरमैन को नाकाबिल कहने का इरादा नहीं था। Read More...