पाकिस्तान ने अपने फैसले पर यू-टर्न लेते हुए भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले मैच में खेलने के लिए हामी भर दी है। पाकिस्तान के इस फैसले के बाद भारत में कुछ लोग खुश हैं तो कुछ लोग आक्रोश भी प्रकट कर रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इस मैच के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए कड़ी आलोचना की है।
पंडित, जो अपने बेबाक विचारों के लिए जाने जाते हैं, ने कहा कि वो दोनों टीमों के आमने-सामने होने से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। पंडित ने कहा, “मैं इसके खिलाफ हूं। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए, जो एक टेररिस्ट देश है। ये लोगों और हमारे सिक्योरिटी फोर्स के जवानों की भावनाओं के खिलाफ है, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी है। मैं पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के खेल या बिजनेस के खिलाफ हूं। भारत के नागरिक के तौर पर, मैं इससे सहमत नहीं हूं।”
#WATCH | Mumbai | On Pakistan to play against India at T20 cricket World Cup, Film director Ashoke Pandit says," I am against it. India should not play against Pakistan, which is a terrorist nation. This is against the emotions of the people and our security forces personnel who… pic.twitter.com/OZcZYdIK70
— ANI (@ANI) February 10, 2026
पाकिस्तान सरकार ने सोमवार (9 फरवरी) को एक्स पर आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, “प्राप्त परिणामों तथा मित्र देशों के अनुरोध को देखते हुए’ हमने भारत के खिलाफ अपने मैच के लिए टीम को मैदान में उतरने की अनुमति दी है।" सोमवार शाम को पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा था कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान के मैच का फैसला अगले 24 से 48 घंटे के भीतर आएगा और इससे कुछ मिनट पहले ही आईसीसी ने भी बयान जारी किया था।