टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने को पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को मंज़ूरी दे दी है। हालांकि, इस मंज़ूरी के साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज में होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला नहीं खेलेगी। 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित इस मैच से पाकिस्तान के हटने के फैसले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।
इस फैसले से कई पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट फैंस सभी हैरान हैं। कई पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर सवाल उठाए हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने इस बहुप्रतीक्षित मैच का बहिष्कार करने के फैसले पर गंभीर चिंता जताई है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर, केविन पीटरसन ने PCB के फैसले पर सवाल उठाया और पूछा कि अगर वो वर्ल्ड कप फाइनल में भारत से भिड़ते हैं तो क्या वो भारत के खिलाफ उस मैच का भी बहिष्कार करेंगे?
केविन पीटरसन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, "मुझे यकीन नहीं है कि ग्रुप और प्ले-ऑफ की वजह से भारत इस वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान से मिल पाएगा, लेकिन अगर वो मिलते हैं, तो क्या पाकिस्तान वर्ल्ड कप फाइनल खेलने से मना कर देगा?"
Not sure if India can meet Pakistan in this World Cup final due to groups and play offs, but if they can, would Pakistan refuse to play the World Cup final?
— Kevin Pietersen (@KP24) February 1, 2026