टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने को पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को मंज़ूरी दे दी है। हालांकि, इस मंज़ूरी के साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज में होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला नहीं खेलेगी। 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित इस मैच से पाकिस्तान के हटने के फैसले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।
अब इसी कड़ी में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भी पूरे घटनाक्रम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज समाप्त होने के बाद आगा ने बताया कि टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के संबंध में सिर्फ़ निर्देशों का पालन कर रही थी और ये उनका फैसला नहीं है, जो उनकी सरकार और पीसीबी कहेगा वो वैसा ही करेंगे।
सलमान आगा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम वर्ल्ड कप में जा रहे हैं। ये हमारा फैसला नहीं है, हम कुछ नहीं कर सकते। भारत के खिलाफ न खेलने का फैसला हमारा नहीं है, इसलिए हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। हमारी सरकार, PCB चीफ हमें जो भी करने को कहेंगे, हम वही करेंगे।"
Captain Salman Ali Agha responds to questions on boycotting the match against India on 15 February.#PakvsIndia #India #T20WorldCup2026 pic.twitter.com/HFAJdE8aOt
— Anas Saeed (@anussaeed1) February 1, 2026