आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में रविवार, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान ने ये मुकाबला बॉयकॉट करने का फैसला किया था, हालांकि अब वो धीरे-धीरे अपने रंग दिखा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार PCB ने ये मैच खेलने के लिए ICC के सामने अपनी तीन बड़ी शर्ते रख दी है।
दरअसल, हाल ही में बीते रविवार आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ लाहौर में एक मीटिंग की जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी आमंत्रित किया गया। यहां पर ही PCB ने अपने इरादे साफ किए और भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए अपनी शर्ते रखी।
जान लें कि PCB ने अपनी पहली मांग रखते हुए ICC की कमाई में ज्यादा हिस्सा मांगा है। इसके अलावा उन्होंने अपनी दूसरी और तीसरी डिमांड रखते हुए अपने असली इरादे साफ किए हैं। यहां वो चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से द्विपक्षीय सीरीज शुरू हो और IND vs PAK मैच के दौरान अनिवार्य हैंडशेक प्रोटोकॉल लागू किया जाए।