टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 181 रन बनाए। हालांकि, ये स्कोर 200 के पार जाना चाहिए था लेकिन श्रीलंकाई स्पिनर्स ने 10 ओवरों के बाद मैच पूरी तरह से पलटकर रख दिया और इसमें उन्हें फील्डर्स का भी भरपूर साथ मिला। इस मैच में श्रीलंका की तरफ से कई शानदार कैच भी देखने को मिले और जो कैच पथुम निसांका ने मैक्सवेल को आउट करने के लिए पकड़ा उसे तो आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे।

Advertisement

ये कैच 17वें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिला जब दुषन हेमंथा की गेंद पर मैक्सवेल ने रिवर्स स्वीप लगाने की कोशिश की और उनका कनेक्शन भी काफी अच्छा हुआ लेकिन बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े पथुम निसांका ने अपने करियर का शायद सबसे तगड़ा और इस टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बेस्ट कैच पकड़कर ऑस्ट्रेलियाई फैंस के होश उड़ा दिए। उनका ये कैच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की पहली पारी की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 51 गेंदों में 104 रन की शतकीय साझेदारी की। ट्रेविस हेड ने पचास ठोकते हुए 29 गेंदों में 56 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। मिचेल मार्श ने भी अर्धशतक लगाते हुए 27 गेंदों में 54 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। हालांकि मध्य ओवर में कैमरून ग्रीन (3) और टिम डेविड (6) सस्ते में पवेलियन लौटे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा मध्य और अंत के ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए अलावा जोश इंगलिस (27) और ग्लेन मैक्सवेल (22) ने भी कुछ रन जोड़े। श्रीलंका ने मध्य और अंत के ओवर में वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 200 के पार पहुंचने से रोका और टीम 20 ओवरों में 181 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए इस पारी में दुशान हेमंथा ने 3 विकेट झटके और दुष्मंथा चमीरा ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा कामिन्दु मेंडिस, निथ वेलालागे और महेश थीक्षाना ने भी 1-1 सफलता हासिल की।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार