पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के पास मंगलवार (24 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के पहले मुकाबले में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
12000 टी-20 रन
आजम ने टी-20 में 346 मैच की 334 पारियों में 41.97 की औसत और 128.37 की स्ट्राईक रेट से 11880 रन बनाए हैं। 20 रन बनाते ही वह 12000 टी-20 रन बनाने वाले पाकिस्तान के दूसरे और दुनिया के 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे। पाकिस्तान के लिए इस आंकड़े तक सिर्फ शोएब मलिक पहुंचे हैं।
खतरे में क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
बाबर के पास सबसे तेज 12000 टी-20 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रिस गेल ने नाम हैं, जिन्होंने इसके लिए 343 पारियां खेली थी।
टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन
क्रिस गेल– 343 पारियां
विराट कोहली – 360 पारियां
डेविड वॉर्नर – 368 पारियां
जोस बटलर – 405 पारियां
फाफ डु प्लेसिस – 406 पारियां
शोएब मलिक को पछाड़ने के करीब
बाबर ने टी-20 वर्ल्ड कप 20 पारियों में 615 रन बनाए हैं। अगर वह 32 रन बना लेते हैं तो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शोएब मलिक को पछाड़कर पहले नंबर पर आ जांएंगे। मलिक ने नाम 31 पारियों में 646 रन दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में बाबर का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उन्होंने अभी तक तीन पारियों में 66 रन बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर 46 रन रहा है। धीमी बल्लेबाजी के चलते बाबर को नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर 8 राउंड के मुकाबले के लिए उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई, लेकिन बारिश के कारण यह मैच बिना एक गेंद के खेल के ही रद्द हो गया था।