Italy's Cricket Revolution: एक आम सोच यही है कि इटली में बहुत से लोगों को तो ये भी पता नहीं होगा कि 9 फरवरी 2026 को, इटली टी20 वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू करेगा (इस इवेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली 25वीं टीम)। इसी के साथ इटली के फुटबॉल मैप पर क्रिकेट का भी जिक्र आ जाएगा और ये किसी ऐतिहासिक घटना से कम नहीं।

Advertisement

दो ख़ास फैक्ट जो शायद याद नहीं होंगे:

Advertisement

* इटली के सबसे मशहूर और फुटबॉल क्लब में से एक, AC मिलान की स्थापना, लगभग 125 साल पहले, मिलान क्रिकेट एंड फुटबॉल क्लब के नाम से ही हुई थी।

* इस वर्ल्ड कप में खेलने के लिए जिस यूरोप क्वालिफायर में खेले (द हेग में) वहां इटली ने ग्वेर्नसे और स्कॉटलैंड (ODI-स्टेटस वाली टीम के विरुद्ध पहली जीत) को हराया और टी20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार क्वालीफाई किया।

फुटबॉल (वे 4 बार के FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन हैं) के साथ-साथ और कई खेलों के लिए मशहूर इस देश के लिए, टी20 वर्ल्ड कप में खेलना, वहां क्रिकेट में कम हुई दिलचस्पी को फिर से जगाने में एक टॉनिक का काम कर सकता है। हाल फिलहाल तो क्रिकेट को लगभग ज़ीरो बेस से आगे बढ़ाना था।

पहली चुनौती थी आईसीसी 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफिकेशन जो किसी प्रोजेक्ट से कम नहीं था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से प्रोफेशनल क्रिकेटर लाए और टीम में शामिल किया। सबसे बड़ा नाम था ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेटर जो बर्न्स (23 टेस्ट: 2014 में भारत के विरुद्ध बॉक्सिंग डे टेस्ट में केएल राहुल के साथ डेब्यू किया था) का। उसके बाद मौजूदा कप्तान वेन मैडसेन आए। क्रिकेट को टीवी पर दिखाना शुरु किया। बर्न्स के लिए, टीम को क्वालीफाई कराना एक पेशेवर चुनौती से भी बड़ा लक्ष्य था और उन्होंने टीम को पूरी तरह से कंट्रोल में ले लिया।

Advertisement

ऐसा नहीं कि सब कुछ अच्छा ही हुआ। बर्न्स (क्वालिफाइंग कैंपेन के दौरान कप्तान) के साथ कॉन्ट्रैक्ट का विवाद ऐसा उलझा कि बोर्ड ने तो हैरान करते हुए उन्हें टीम से ही निकाल दिया। अब मैडसेन को कप्तान बना दिया। वे फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में क्वाज़ुलु नटाल और डर्बीशायर के लिए खेले हैं और द हंड्रेड, BPL, PSL और SA20 में भी खेले हैं।

और कुछ ख़ास फैक्ट नोट कीजिए:

* 2001 में, एक बड़ा विवाद तब हुआ जब इटली ने ICC ट्रॉफी में खेलने से नाम वापस ले लिया। असल में, आईसीसी ने टीम के 4 खिलाड़ियों (डी वेनुटो, जो स्कुडेरी-ऑस्ट्रेलिया, बेनिटो गियोर्डानो - यूके और एंडी कॉर्बेलारी-दक्षिण अफ्रीका) को इटली के लिए खेलने से डिसक्वालिफाई कर दिया। इटली ने गुस्से में खिलाड़ियों को बदलने की जगह टीम ही वापस ही बुला ली।

Advertisement

* ओलंपिक में क्रिकेट को फिर से शामिल किए जाने के बाद ही, इटेलियन नेशनल ओलंपिक कमेटी (CONI) ने क्रिकेट को अपना ग्राउंड, ड्रेसिंग रूम और ट्रेनिंग सुविधाएं दिलाईं, इस उम्मीद में कि एक दिन यह सच में एक बड़ा ओलंपिक खेल बन सकता है।

* अब जो इटली के लिए खेल रहे हैं, उनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों का बैकग्राउंड काफी हद तक एक जैसा है- या तो वे वहां रहने लगे या उनके पारिवारिक संबंध वहीं के हैं। देखिए:
बेन और हैरी मैनेंटी- वे क्रमशः सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ बिग बैश लीग में खेलने के बाद इटली आए।

एमिलियो गे, थॉमस ड्रेका और ग्रांट स्टुअर्ट- इन सभी की मां इटेलियन हैं।

Advertisement

एंथनी और जस्टिन मोस्का- दोनों माता-पिता इटली के हैं।

वेन मैडसेन- जन्म डरबन में पर वंश इटेलियन और इसीलिए सिटीजन बन गए।

जसप्रीत सिंह- वे 2006 में परिवार के साथ भारत से टेल्गेट (मिलान से 60 किमी उत्तर-पूर्व में एक शहर) चले आए थे।

Advertisement

हेड कोच जॉन डेविसन- कनाडा के पूर्व कप्तान और 2003, 2007 और 2011 वर्ल्ड कप खेले हैं।

असिस्टेंट कोच डॉगी ब्राउन- 2007 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के लिए खेले थे।

संयोग से, इन हेड कोच और असिस्टेंट कोच दोनों के नाम पर किसी समय पुरुषों के क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे तेज 100 का रिकॉर्ड रहा। मजेदार बात ये कि जॉन डेविसन का रिकॉर्ड (2003 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध), 2007 वर्ल्ड कप में हेडन ने तोड़ा और हेडन का रिकॉर्ड, केविन ओ'ब्रायन ने तोड़ा (सिर्फ 50 गेंद में 100, 2011 में इंग्लैंड के विरुद्ध)।

Advertisement

कप्तान वेन मैडसेन- 2006 में जर्मनी में हॉकी वर्ल्ड कप और उसी साल मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेले थे।

श्रीलंकाई मूल के क्रिशन कालूगामेज- एक पूर्व ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट।

जेजे स्मट्स- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी, 2007-08 में दक्षिण अफ्रीका के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में खेले थे। उनके साथ जुड़ा मजेदार फैक्ट ये कि शादी के ज़रिए इटेलियन पासपोर्ट तो मिल गया पर आज तक इटली गए ही नहीं हैं यानि कि जिस देश की टीम के लिए वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं, उस देश में कभी गए ही नहीं।

Advertisement

* इटली टी20 इंटरनेशनल स्टैंडिंग में 28वें नंबर पर है।

* इस टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही 10 टीम अब तक 2026 FIFA वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी हैं, लेकिन इटली उनमें से एक नहीं है।

भारत आने से पहले इटली ने सीरीज के तीसरे टी20 इंटरनेशनल में आयरलैंड को हराकर आईसीसी टेस्ट देश के विरुद्ध अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे अब क्रिकेट जगत में हलचल हो रही है। 2026 टी20 वर्ल्ड कप में इटली की टीम, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, नेपाल और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप C में है। एक जीत भी मिली तो उस दिन इटली में एक नई सुबह होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

चरनपाल सिंह सोबती

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार