टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आखिरी ओवर में ऐसा ड्रामा देखने को मिला जिसने मैच का पूरा रंग बदल दिया। 28 रन के समीकरण से शुरू हुआ ओवर अचानक विवाद में बदल गया, जब अंतिम दो गेंदों को वाइड करार दिया गया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का 10वां मुकाबला शनिवार (28 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में खेला गया, जहां पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया। श्रीलंका को जीत के लिए आखिरी ओवर में 28 रन चाहिए थे और गेंद थामी थी शाहीन अफरीदी ने।
कप्तान दासुन शनाका पहले से ही तूफानी अंदाज़ में खेल रहे थे। उन्होंने ओवर की शुरुआत में चौका और फिर लगातार तीन छक्के जड़कर मैच का समीकरण 2 गेंदों में 6 रन पर ला दिया, लेकिन असली ड्रामा पांचवीं गेंद पर हुआ। शाहीन ने ऑफ साइड की तरफ लो फुल टॉस डाली। शनाका ने स्कूप खेलने की कोशिश की लेकिन चूक गए। उन्हें लगा गेंद वाइड लाइन के बाहर है और उन्होंने तुरंत वाइड की अपील की, मगर अंपायर रॉड टकर ने हाथ नहीं फैलाया।
आखिरी गेंद भी लगभग उसी लाइन पर डाली गई। इस बार शनाका ने गेंद को छोड़ दिया, उम्मीद थी कि वाइड मिलेगा लेकिन इस बार भी अंपायर शांत रहे। पाकिस्तान ने जीत का जश्न मनाया, जबकि श्रीलंकाई खिलाड़ी, फैस और कोचिंग स्टाफ नाराज़ दिखे। VIDEO देेखने के लिए यहां क्लिक करें
दिलचस्प बात यह रही कि 5 रन से मिली इस जीत के बावजूद पाकिस्तान का सफर यहीं खत्म हो गया। उन्हें श्रीलंका को 147 रन से नीचे रोकना था ताकि नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना सकें। साहिबजादा फरहान की 60 गेंदों पर 100 रन की पारी और फखर जमान के 42 गेंदों पर 84 रन भी पाकिस्तान को आगे नहीं ले जा सके।
Also Read: LIVE Cricket Score
दूसरी तरफ शनाका की 31 गेंदों पर नाबाद 76 रन की विस्फोटक पारी और आखिरी ओवर का विवाद इस मैच की सबसे बड़ी कहानी बन गया। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के बाद ग्रुप-2 से न्यूज़ीलैंड ने जगह बनाई, जबकि यह मुकाबला अंपायरिंग फैसलों को लेकर लंबे समय तक चर्चा में रहने वाला है।