Glenn McGrath Prediction On ICC T20 World Cup 2026 Finalist Teams: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के पूर्व तेज गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn McGrath) ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए उन दो टीमों के नाम बताए हैं जो कि उनके अनुसार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल खेलने वाली हैं। गौरतलब है कि ग्लेन मैक्ग्रा ने साउथ अफ्रीका और भारतीय टीम को टूर्नामेंट के फाइनलिस्ट के तौर पर अपनी पसंद बताया है।
ग्लेन मैक्ग्रा बोले, "इंग्लैंड एक खतरनाक टीम है। अगर उस दिन (सेमीफाइल मैच) वे वाकई क्लिक कर गए तो वे कुछ भी कर सकते हैं। हालांकि वे खुश किस्मत भी रहे हैं। नेपाल को उन्हें हराना चाहिए था। इटली का मुकाबला भी बहुत करीबी था। उन्होंने जीत का रास्ता पा लिया है। हो सकता है कि इससे उन्हें कॉन्फिडेंस मिले।
उन्होंने आगे कहा, "अगर भारत इस टूर्नामेंट में अब तक जैसे खेलता रहा है, वैसा ही खेले और इंग्लैंड भी जिस तरह से खेला है, वैसा ही खेले तो सेमीफाइल में भारत की जीत होगी। फाइनल में कौन सी दो टीमें जाएंगी? अगर मुझसे ये पूछा जाए तो मैं साउथ अफ्रीका और भारत के साथ जाऊंगा।"
गौरतलब है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार, 04 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा, वहीं टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टक्कर होगी जो कि गुरुवार, 05 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि ग्लेन मैक्ग्रा की भविष्यवाणी ठीक साबित होती है या नहीं।
साउथ अफ्रीका का पूरा स्क्वाड: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ।
न्यूजीलैंड टीम का पूरा स्क्वाड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन।
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड टीम का पूरा स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, सैम करन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टंग, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जैकब बेथेल, रेहान अहमद।