भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खान चंद सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वो लंबे समय से लीवर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें चौथे स्टेज का लीवर कैंसर था और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। रिंकू के पिता के निधन की खबर सुनते ही क्रिकेट जगत शोक में डूब गया। हालांकि, इस दुखद खबर के तुरंत बाद अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने एक रील शेयर की जो उनके गले की हड्डी बन चुकी है।

Advertisement

इस रील के चलते दोनों को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह जसप्रीत बुमराह का मज़ाक उड़ाते दिख रहे हैं। वो वीडियो में मज़ाक करते हुए और वायरल वीडियो में मोहम्मद सिराज के साथ मज़ेदार बातचीत करते हुए भी दिख रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो को गलत टाइम पर पोस्ट करने से दोनों ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं।

Advertisement

रिंकू सिंह अपने पिता की मौत के बाद मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं और अपने परिवार के साथ दुख मना रहे हैं लेकिन उनके साथियों का इस तरह से इस दुख के माहौल में रील पोस्ट करना फैंस को पसंद नहीं आया। एक यूज़र ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, "थोड़ी तो शर्म कर लेते एक दिन भी नहीं हुआ रिंकू भाई के पिता की मौत को।"

Also Read: LIVE Cricket Score

एक और यूज़र ने कहा, "थोड़ी शर्म नहीं आई तुम लोगों को ये सब करते हुए आज ही रिंकू के पिता एक्सपायर हुए हैं और तुम लोग रीलबाज बने हुए हो। अब तुम लोगों की पूरी टीम वर्ल्ड कप फ़ाइनल भी नहीं खेलेगी मेरी बदुआ है तुम लोगों को। टीम इंडिया फ़ाइनल तक भी नहीं पहुंच पाएगी।" आइए नीचे देखते हैं कि फैंस किस तरह से अर्शदीप और अक्षर की क्लास लगा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार