Test Match: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से लॉर्ड्स में ऐतिहासिक डब्ल्यूटीसी के फाइनल की शुरुआत होगी। दोनों देश लॉर्ड्स में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप को जीतने के लिए खेलेंगे।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका दो दशकों में अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने का इरादा लेकर फाइनल में उतरने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया ने जून 2023 में ओवल में खेले गए डब्ल्यूटीसी फाइनल के पिछले एडिशन में भारत को शिकस्त दी थी। इस बार ऑस्ट्रेलियाई खेमा 'गदा' अपने पास ही बरकरार रखना चाहेगा।

Advertisement

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी का मानना है कि आईसीसी इवेंट्स में ऑस्ट्रेलिया अपने खेल को एक अलग ही लेवल पर लेकर जाता है। उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में अपनी बढ़त बनाए रखेगा।

टॉम मूडी ने 'स्टार स्पोर्ट्स' पर कहा, “ऑस्ट्रेलिया ने प्रमुख टूर्नामेंट्स में लगातार सफलता के साथ अपनी प्रतिष्ठा बनाई है। जब आईसीसी इवेंट्स की बात आती है, तो ऑस्ट्रेलिया एक टीम के रूप में अपने खेल को दूसरे लेवल पर ले जाती है। वह सच में टूर्नामेंट की चुनौतियों को स्वीकारते हैं और दबाव वाले मुकाबलों में निखरते हैं। यह आत्मविश्वास है। ऐतिहासिक रूप से उनके कई खिलाड़ियों ने कई आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं। वह अपनी पिछली पीढ़ियों को सफलता हासिल करते देखते बड़े हुए हैं। जीतने की मानसिकता उनमें समाई हुई है।"

पिछले दो सालों में प्रोटियाज ने आईसीसी इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका पुरुष विश्व कप सेमीफाइनल, चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल और अब डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचा है। मूडी का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका की तुलना में थोड़ा ज्यादा फायदा है, क्योंकि उन्हें इस तरह के उच्च दबाव वाले हालात का ज्यादा अनुभव है।

टॉम मूडी ने 'स्टार स्पोर्ट्स' पर कहा, “ऑस्ट्रेलिया ने प्रमुख टूर्नामेंट्स में लगातार सफलता के साथ अपनी प्रतिष्ठा बनाई है। जब आईसीसी इवेंट्स की बात आती है, तो ऑस्ट्रेलिया एक टीम के रूप में अपने खेल को दूसरे लेवल पर ले जाती है। वह सच में टूर्नामेंट की चुनौतियों को स्वीकारते हैं और दबाव वाले मुकाबलों में निखरते हैं। यह आत्मविश्वास है। ऐतिहासिक रूप से उनके कई खिलाड़ियों ने कई आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं। वह अपनी पिछली पीढ़ियों को सफलता हासिल करते देखते बड़े हुए हैं। जीतने की मानसिकता उनमें समाई हुई है।"

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार