दिल्ली, 28 अक्टूबर (CRICKETNMORE): रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए मैच में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 147 रन बना लिए हैं, हालांकि गुजरात से अभी भी वे 200 रन पीछे हैं। मॉडल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे मैच के दूसरे दिन तन्मय श्रीवास्तव (45) और समर्थ सिंह (50) ने उत्तर प्रदेश को अच्छी शुरुआत दिलाई। गौतम गंभीर को मिला मौका, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले गौतम का होगा "गंभीर" टेस्ट

Advertisement

दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। समर्थ अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद हार्दिक पटेल की गेंद पर भार्गव मेराई के हाथों कैच कर लिए गए।

Advertisement

तन्मय ने इसके बाद उमंग शर्मा (20) के साथ टीम को आगे बढ़ाना शुरू किया। लेकिन उमंग भी जल्द ही पवेलियन लौट गए। तन्मय भी इसके बाद टीम के योग में बिना कोई और रन जोड़े अगले ही ओवर में हार्दिक का शिकार हो गए।

हार्दिक ने सरफराज खान (4) के रूप में दिन का आखिरी विकेट चटकाया। दिन का खेल खत्म होने तक मोहम्मद सैफ 4 और कप्तान एकलव्य द्विवेदी 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले, आठ विकेट पर 276 रनों से आगे खेलने उतरी गुजरात को हार्दिक पटेल के रूप में दिन का पहला और कुल नौवां झटका लगा। हार्दिक अपने निजी खाते में बिना कोई रन जोड़े इम्तियाज अहमद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो पवेलियन लौटे। OMG: स्टार क्रिकेटर का अश्लील विज्ञापन, बोर्ड ने लगाया बैन

हालांकि इसके बाद चिराग गांधी (87) को ईश्वर चौधरी (नाबाद 13) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

इम्तियाज के नाम कुल पांच विकेट रहे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार