WWE सुपरस्टार ट्रिपल एच ने मुंबई इंडियंस को IPL 2017 जीतने पर दिया ये खास गिफ्ट

Updated: Tue, May 23 2017 15:11 IST
WWE COO Triple H congratulates Mumbai Indians and sends them a gift ()

23 मई,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। WWE सुपरस्टार और सीओओ ट्रिपल-एच ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 10 का चैंपियन बनने के लिए बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने WWE की तरफ से मुंबई इंडियंस के लिए एक बेहद खास तोहफा भेजा है।  

ट्रिपल-एच ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”बधाई हो मुंबई इंडियंस, WWE की तरफ से आपके लिए कुछ आ रहा है।”

ट्रिपल-एच ने अपने ट्वीट में लिखा है उनकी तरफ से मुंबई की टीम के लिए कुछ आ रहा है। खबरों के अनुसार ये WWE चैंपिनयशिप टाइटल हो सकता है जिसमें मुंबई इंडियन के नाम की प्लेट्स लगी हो सकती है। रिवाज के अनुसार जो खिलाड़ी ये चैंपियनशिप जीतता है, इस बेल्ट की प्लेट्स पर उसका नाम लिखा जाता है।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

ट्रिपल-एच ऐसा पहली बार नहीं कर रहे हैं। इससे पहले जून 2016 में एनबीए टाइटल जीतनें पर क्लीवलैंड कैवलियर्स की टीम को भी उन्होंने ये खास गिफ्ट दिया था। 

इसके अलावा उन्होंने हाल ही में 2016-17 प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली चेल्सी की टीम को भी खास तरह का WWE चैंपियनशिप टाइटल गिफ्ट किया है। जिसमें दोनों तरफ चेल्सी के नाम की प्लेट्स लगी हुई हैं। 

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने फाइनल मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजायंट को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई का ये कुल तीसरा आईपीएल खिताब है। इससे पहले मुंबई ने 2013 और 2015 में इस खिताब पर कब्जा किया था।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

यहां देखे ट्रिपल एच का ट्वीट

 

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें