New Delhi: हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में भारत फाइनल में जगह बनाने से चूक गया, लेकिन अब उसका मकसद टूर्नामेंट को मेडल के साथ खत्म करना है। यह टीम बुधवार को चेन्नई के एग्मोर में मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में तीसरे/चौथे स्थान के लिए अर्जेंटीना का सामना करेगी।

Advertisement

भारतीय टीम के अब तक के सफर पर बात करते हुए हेड कोच पीआर श्रीजेश ने कहा, "हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेला है, सिवाय सेमीफाइनल मुकाबले के, जहां पहले क्वार्टर में आसान गोल खाने से हम पर बहुत ज्यादा दबाव आ गया था।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमारे लिए सबसे जरूरी बात है कि हम खुद को देखें और अपनी ताकत को समझें, गलतियां कम करें और यह सुनिश्चित करें कि हम अपने मौकों को गोल में बदलें। इस तरह के टूर्नामेंट में, खासकर नॉकआउट मुकाबलों में, स्कोरबोर्ड का दबाव बहुत जरूरी होता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम जल्द गोल न खाएं और पहले क्वार्टर से ही गोल करने के मौके बनाएं।"

भारतीय टीम के अब तक के सफर पर बात करते हुए हेड कोच पीआर श्रीजेश ने कहा, "हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेला है, सिवाय सेमीफाइनल मुकाबले के, जहां पहले क्वार्टर में आसान गोल खाने से हम पर बहुत ज्यादा दबाव आ गया था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत को सेमीफाइनल मुकाबले में गत विजेता जर्मनी के हाथों 1-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी है। हार के बावजूद, मेजबान टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी काबिलियत दिखाई है। ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन के साथ इस टीम ने कुल 32 गोल किए हैं, जिनमें 29 गोल पूल स्टेज के दौरान किए गए। क्वार्टर फाइनल में, गोलकीपर प्रिंसदीप सिंह के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने 2-2 से रोमांचक ड्रॉ के बाद शूटआउट में बेल्जियम को शिकस्त दी थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार