Advertisement
Advertisement

Shamar Joseph को खरीद सकती हैं ये 3 टीमें, IPL में हो सकती है सरप्राइज एंट्री

गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की नींद उड़ाने वाले कैरेबियाई पेसर शमर जोसेफ PSL में चुने गए हैं। वो जल्द ही आईपीएल भी खेल सकते हैं।

Advertisement
Nishant Rawat
By Nishant Rawat January 30, 2024 • 15:36 PM
Shamar Joseph को खरीद सकती हैं ये 3 टीमें, IPL में हो सकती है सरप्राइज एंट्री
Shamar Joseph को खरीद सकती हैं ये 3 टीमें, IPL में हो सकती है सरप्राइज एंट्री (Shamar Joseph)

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) : दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक आईपीएल नहीं जीत सकी है। डीसी के पेस अटैक में भी रफ्तार की थोड़ी कमी दिख रही है। नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी और झाई रिचर्डसन जैसे पेसर टीम में जरूर शामिल हैं। लेकिन नॉर्खिया ने बीते समय में चोटिल होने के कारण बहुत क्रिकेट नहीं खेला है। वो एक्शन से दूर हैं। वहीं एनगिडी के पास पेस की कमी है। दूसरी तरफ झाई रिचर्डसन का प्रदर्शन आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में अगर कैपिटल्स को मौका मिलता है तो वो भी शमर जोसेफ जैसे युवा गन गेंदबाज़ को अपनी टीम में जरूर जोड़ना चाहेगी।

Also Read: Live Score

Trending


राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) : इंडियन प्रीमियर लीग की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स भी हमारी लिस्ट में शामिल है। आरआर के पेस अटैक में अनुभव की कमी है। ट्रेंट बोल्ट टीम के पेस अटैक को लीड करते हैं, लेकिन उनके अलावा दूसरा कोई भी खिलाड़ी अनुभव और पेस नहीं रखता। ऐसे में आरआर शमर जोसेफ को अपनी टीम में जोड़कर इस घातक गेंदबाज़ को अपना बना सकती है।

Advertisement


Advertisement