Advertisement

हैप्पी बर्थडे: एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए हैं ये 5 अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड

टीम इंडिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। धोनी ने 15 साल अपने इंटरनेशनल करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे उनके नाम पर दर्ज 5 अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma July 07, 2019 • 18:30 PM
MS Dhoni
MS Dhoni (CRICKETNMORE)
Advertisement

विकेट के पीछे सबसे ज़्यादा स्टंपिंग करने वाले

विकेटकीपर धोनी के नाम वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने 348 मैचों में कुल 122 स्टंपिंग की है। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी सैकड़े के आंकड़े तक नहीं पहुंचा है। 

Trending


ऐसा करने वाले एकमात्र बल्लेबाज 

महेंद्र सिंह धोनी  ने वनडे में सातवें नंबर बल्लेबाजी करते हुए 2 शतक लगाया है जो की किसी भी सातवें नंबर के बल्लेबाज के लिए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 139 रन बनाये है तो वहीं पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 113 रन बनाये।

बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ा स्कोर

महेंद्र सिंह धोनी के नाम बतौर विकेटकीपर वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का  रिकॉर्ड है। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम पर श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रनों की पारी खेली थी। 
 



Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS MS Dhoni