Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमएस धोनी ने परिवार व टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ मनाया जन्मदिन

लीड्स, 7 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिह धोनी ने बेटी जीवा, पत्नी साक्षी और भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों के साथ अपना 38वां जन्मदिन मनाया। धोनी के जन्मदिन पर...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma July 07, 2019 • 17:24 PM
MS Dhoni
MS Dhoni (Twitter)
Advertisement

लीड्स, 7 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिह धोनी ने बेटी जीवा, पत्नी साक्षी और भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों के साथ अपना 38वां जन्मदिन मनाया। धोनी के जन्मदिन पर केक काटने के लम्हों का एक वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

अपनी कप्तानी में भारत को वर्ष 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 में वर्ल्ड कप जिताने वाले धोनी को बीसीसीआई और आईसीसी ने भी बधाई दी है।

Trending


बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा, "चार वर्ल्ड कप, चार अलग-अलग लुक। आपको को कौन सा सबसे ज्यादा पसंद है? एक तस्वीर चुनें। हैप्पी बर्थडे धोनी।" 

आईसीसी ने अपने ट्विटर पर लिखा, "एक आदमी, अरबों भावनाएं। जीवन भर की यादें। हैप्पी बर्थडे, एमएस धोनी।"

धोनी अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी जिता चुके हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट और वनडे में नंबर-1 रह चुकी है।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Bday ❤️

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS MS Dhoni