Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की जीत से टीम इंडिया को हुआ फायदा, WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल में इस टीम को पछाड़कर नंबर 1 पहुंची

WTC 2023-25 Points Table: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को मिली शानादार जीत से भारतीय टीम आईसीसी वर्ल़्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 172...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma March 03, 2024 • 10:54 AM
India jump to first spot in WTC 2023-25 points table after Australia beat New Zealand in first test
India jump to first spot in WTC 2023-25 points table after Australia beat New Zealand in first test (Image Source: Google)
Advertisement

इस मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम पहले स्थान पर थी और अब खिसकर दूसरे नंबर पर आ गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है।

बता दें कि मौजूदा चक्र में न्यूजीलैंड की अगली सीरीज श्रीलंका और फिर भारत के खिलाफ होनी है। इसके बाद साल क अंत में घर में इंग्लैंड खिलाफ खेलना है। ऑस्ट्रेलिया की दो सीरीज बची है, साल के अंतर में भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और जनवरी 2025 में श्रीलंका के खिलाफ। 

Trending


इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अपने पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारत के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति औऱ बेहतर करने पर होगा। आठ मैचों में पांच जीत. दो हार और एक ड्रॉ के साथ भारत का पॉइंट्स प्रतिशत 64.58 है। इंग्लैंड छह हार के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवे स्थान पर काबिज है।

Also Read: Live Score

टीम को धीमी ओवर गति के कारण अभी तक 19 पॉइंट्स का नुकसान हो चुका है। श्रीलंका दो मैच में दो हार के साथ टेबल में सबसे नीचे आठवें स्थान पर है।
रोहित शर्मा का अगुआई वाली भारतीय टीम को इस साल बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर औऱ नवंबर में टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरूआत होगी। 



Cricket Scorecard

Advertisement