Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2020: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचना लक्ष्य,जानें संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स को गुरुवार को मिली जीत के साथ मुंबई इंडियंस का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के प्लेऑफ में स्थान पक्का हो गया है। अब शनिवार को मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी और दिल्ली का

IANS News
By IANS News October 30, 2020 • 22:31 PM
Advertisement

हार्दिक पांड्या ने भी अपना रोद्र रूप दिखाया है। पोलार्ड और पांड्या के भाई क्रूणाल भी रन बना रहे हैं। लेकिन क्या दिल्ली की मजबूत गेंदबाजी के सामने यह सभी अपनी फॉर्म को जारी रख पाएंगे, वो भी तब जब दिल्ली प्लेऑफ में जाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है।

दिल्ली की गेंदबाजी ही नहीं बल्लेबाजी भी मजबूत है, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उसके लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। उसे सिर्फ हार ही मिली है। इसलिए अब जीत के रास्ते पर वापसी करना उसके लिए बेहद जरूरी हो गया है।

Trending


सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट के आखिरी दौर की जरूरत को जानते हैं। इसलिए दिल्ली एक जख्मी शेर की भांती हो गई है जो बेहद खतरनाक है।

पृथ्वी शॉ का टीम में लौटना जरूरी हो गया है। शिखर धवन के साथ उनकी जोड़ी ने दिल्ली को अच्छी शुरूआतें दी हैं। मध्य क्रम से लेकर सलामी बल्लेबाज तक अपनाए जाने वाले अजिंक्य रहाणे इस सीजन चल ही नहीं रहे हैं। बल्लेबाजी में टीम धवन, कप्तान श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोयनिस, ऋषभ पंत और शिमरन हेटमायेर पर निर्भर है।

गेंदबाजी में कागिसो रबाडा, तुषार देशपांडे और एनरिक नॉर्खिया पर मुंबई के तूफानी आक्रमण को रोकने की जि़म्मेदारी होगी। रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी मुंबई के बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है।

मुंबई का गेंदबाजी आक्रामण भी काफी मजबूत है। जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और पैट कमिंस पूरी तैयारी से दिल्ली के बल्लेबाजों को रोकने उतरेंगे। इन सभी के अलावा, लेग स्पिनर राहुल चहर भी दिल्ली के बल्लेबाजों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

टीमें (सम्भावित:)

दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे/पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोयनिस, कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, एनरिक नॉर्खिया, तुषार देशपांडे।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, कीरन पोलार्ड (कप्तान), क्रूणाल पांड्या, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।



Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement