MS Dhoni becomes first Indian wicket keeper to take 200 international catches in India ()
25 अक्टूबर,पुणे (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी भारतीय सरजमीं पर 200 इंटरनेशनल मैच पकड़ने वाले टीम इंडिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं।
पारी के तीसरे ओवर में भुवनेश्वर की गेंद पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का कैच लपककर ये कार्तिमान बनाया। उन्होंने 223 पारियों में ये मुकाम हासिल किया। इसके बाद उन्होंने हार्दिक पांड्या की गेंद पर रॉस टेलर का भी कैच लपका। जिसके बाद भारतीय सरजमीं पर पर धोनी के नाम कुल 201 इंटरनेशनल कैच दर्ज हो गए हैं। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें
धोनी अपने देश में 200 इंटरनेशनल कैच लेने वाले दुनिया के तीसरे विकेटकीपर हैं।