IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज)
IND vs WI ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा एवं आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा।
इस सीरीज से पहले आइए नजर डालते हैं उन पांच भारतीय गेंदबाजों पर, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।
5. कुलदीप यादव
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर भारतीय टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव हैं। कुलदीप आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा भी हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 19 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें 21.51 की शानदार औसत से 33 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 4.72 का रहा है।