martin guptill (Twitter)
3 जनवरी,(CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। गुप्टिल ने इस मैच के दौरान अपने 6000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं।
मार्टिन गुप्टिल ने अपनी पारी में 27 रन बनाते ही 6000 वनडे रनों का आंकड़ा छू लिया। वह सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के 8वें और न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 157 पारियों में यह कारनामा किया है।
इससे पहले रॉस टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए 166 पारियों में 6000 रन पूरे किए थे। न्यूजीलैंड के लिए स्टीफन फ्लेमिंग, नाथन एस्टल,रॉस टेलर और ब्रैंडन मैकुलम के बाद वह 6 हजार रन बनाना वाले पांचवें बल्लेबाज हैं।