संजय बांगड़: घरेलू क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड के बावजूद टीम इंडिया के लिए नहीं मिले पर्याप्त मौके, बतौर कोच शानदार रहा करियर (संजय बांगड़: घरेलू क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड के बावजूद टीम इंडिया के लिए नहीं मिले पर्याप्त मौके, बतौर कोच शानदार रहा करियर)
भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ ने बतौर खिलाड़ी से ज्यादा नाम कोच के तौर पर कमाया। रणजी ट्रॉफी में दमदार रिकॉर्ड के बावजूद उन्हें टीम इंडिया की जर्सी में खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले। हालांकि, उनके बल्लेबाजी कोच रहते हुए भारत ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।
संजय बांगड़ का जन्म 11 अक्टूबर 1972 को महाराष्ट्र में हुआ। संजय को शुरुआत से ही क्रिकेट के खेल में दिलचस्पी थी।
उन्होंने जल्द ही क्रिकेट में अपना करियर बनाने का फैसला कर लिया। साल 1993 में उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।