Advertisement

WATCH: धोनी की रिटायरमेंट पर अटकलें हुई खत्म, पंजाब के खिलाफ मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंचे

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एमएस धोनी की धीमी बल्लेबाजी के कारण उनकी काफी आलोचना हुई और इस दौरान ये भी खबरें आई कि धोनी रिटायरमेंट लेने वाले हैं।

Advertisement
WATCH: धोनी की रिटायरमेंट पर अटकलें हुई खत्म, पंजाब के खिलाफ मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंचे
WATCH: धोनी की रिटायरमेंट पर अटकलें हुई खत्म, पंजाब के खिलाफ मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंचे (Image Source: Google)
Shubham Yadav
By Shubham Yadav
Apr 07, 2025 • 11:17 AM

शनिवार, 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सीएसके को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में धीमी बल्लेबाजी के चलते एमएस धोनी की भी काफी आलोचना हुई और मैच के बाद तो एमएस धोनी के संन्यास की अफवाहें भी सुर्खियों में रहीं। इस मैच में एमएस धोनी के माता-पिता को मैदान पर देखा गया, जोकि इससे पहले कभी नहीं देखा गया ऐसे में फैंस को लगा कि शायद ये धोनी का आखिरी मैच हो सकता है।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav
April 07, 2025 • 11:17 AM

हालांकि, मैच के बाद, धोनी ने अपनी रिटायरमेंट को लेकर कोई घोषणा नहीं की। इसके अलावा, सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी किसी भी तरह के संन्यास के दावे को खारिज कर दिया और अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसने धोनी की रिटायरमेंट की खबरों को खारिज कर दिया है। इस वायरल वीडियो में थाला को सीएसके टीम के बाकी सदस्यों के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया।

Also Read

इस वीडियो से साफ है कि धोनी सीएसके के लिए अपना अगला मैच खेलने वाले हैं। गौरतलब है कि सीएसके का अगला मुकाबला 8 अप्रैल को मुल्लांपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। दोनो ही टीमें अपना पिछला मैच हारकर इस मैच में उतरेंगी। हालांकि, पंजाब अपने घर पर ये मैच खेलने वाली है और उन्हें आउट ऑफ फॉर्म चल रही सीएसके के लिए हराना आसान नहीं होगा।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

वहीं, अगर धोनी के भविष्य की बात करें तो अभी तक ये भी तय नहीं है कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है या नहीं। उन्होंने बीते दिन एक पॉडकास्ट में 44 साल तक आईपीएल खेलने की बात कही थी। 43 वर्षीय धोनी ने कहा कि आईपीएल 2025 के अंत के बाद वो अपने भविष्य के बारे में फैसला करेंगे।

Advertisement

Advertisement