Advertisement

WATCH: धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गली क्रिकेट का मजेदार वीडियो, लिखी ऐसी बात

कोलकाता, 25 सितम्बर | पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट दूर चल रहे पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने स्कूल के दिनों को याद

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma September 25, 2019 • 10:17 AM
MS Dhoni
MS Dhoni (Twitter)
Advertisement

धोनी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, " जब आपको पता होता है कि क्या होने वाला है और आप अपना कैमरा ऑन कर देते हैं और अगले एक मिनट में आपको वही मिल जाता है। खराब रोशनी के लिए माफी मांगता हूं लेकिन ये मजेदार था कि पहली गेंद ट्राई गेंद होती है, अंपायर का फैसला आखिरी फैसला। स्कूल के दिन याद आ गए। वो कभी इसको स्वीकार नहीं करते अगर इसका वीडियो नहीं होता। हमने क्रिकेट में कभी न कभी ये देखा होगा। आप भी इसका मजा लीजिए।"

धोनी की कप्तानी में 12 साल पहले आज ही के दिन भारत ने पाकिस्तान को हराकर पहला टी-20 विश्व कप खिताब जीता था।

Trending


धोनी वेस्टइंडीज दौरे से भी बाहर थे और अब वह दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी सीमित ओवरों की सीरीज में भी नहीं खेल रहे हैं।

पूर्व कप्तान धोनी अब विजय हजारे ट्रॉफी और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 घरेलू सीरीज से भी बाहर ही रहेंगे। धोनी अब दिसंबर में ही टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
 



Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS MS Dhoni